सीवान : जिले में पैक्स चुनाव बाद धान की खरीद में तेजी आयी है. चुनाव के दौरान एक छटांक भी धान की खरीदारी नहीं हो सकी था. धान खरीद के लिये 31 मार्च तक समय निर्धारित है. चुनाव बाद दरौली व रघुनाथपुर प्रखंडों में धान की खरीद शुरू कर दी गयी है. सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 76 पैक्स को धान खरीद के लिए चयनित किया गया है.
सिर्फ दो प्रखंडों में हो रही धान की खरीद
सीवान : जिले में पैक्स चुनाव बाद धान की खरीद में तेजी आयी है. चुनाव के दौरान एक छटांक भी धान की खरीदारी नहीं हो सकी था. धान खरीद के लिये 31 मार्च तक समय निर्धारित है. चुनाव बाद दरौली व रघुनाथपुर प्रखंडों में धान की खरीद शुरू कर दी गयी है. सहकारिता विभाग से […]

धान के समर्थन मूल्य में बीते वर्ष की तुलना में 65 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. 2019-20 में ए ग्रेड धान का मूल्य 1835 रखा गया है. पिछले वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य ए ग्रेड धान का 1770 रुपये व साधारण धान का 1750 रुपये था. जबकि साधारण धान का मूल्य 1815 रुपये निर्धारित है. जिले में धान खरीद का लक्ष्य 40 हजार एमटी है. पिछले वर्ष 2018-19 में यह 86 हजार एमटी था.
अभी भी है धान में नमी
जिले के विभिन्न पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि बरसात के पानी अत्यधिक होने के कारण धान की कटनी विलंब से हुई है.धान में अभी भी काफी नमी है.जिसके कारण धान की खरीद में देरी हो रही है.
धान बिक्री के लिए किसान रजिस्ट्रेशन जरूरी
जो किसान सरकारी स्तर पर अपनी धान की बिक्री करना चाहते है.उन्हें पंजीकरण कराने अनिवार्य होगा.क्योंकि किसान पंजीकरण के माध्यम से ही पैक्स किसानों से धान की खरीद करेगा.
बिचौलिये भी कर रहे है धान की खरीदारी
धान की खरीदारी भी बिचौलिये भी कर रहे है.जिले के कई प्रखंडो में धान की सरकारी स्तर पर खरीद नहीं होने के चलते किसान बिचौलियों के हाथों औने पौने दामों पर धान की बिक्री करने पर मजबूर है.किसान ग्रेड ए 1300 रुपये व ग्रेड बी 1250 रुपये पर बिक्री कर रहे है.जिससे किसानों को काफी हानि हो रहा है .
बोले किसान
रबी फसल की बुआई हो गयी. लेकिन अभी भी धान की खरीद नहीं हो रही है. जिससे काफी परेशानी हो रही है. धान की खरीद समय पर होता, तो किसानों को लाभ होता.
दीपेश सिंह
धान की कटनी हुए लगभग दो महीने हो गये है. धान अभी खुले में ही पड़ा हुआ है. समय से खरीदारी नहीं होगी तो नष्ट हो जायेगा.
साहिद अहमद
बोले जिम्मेदार
दरौली व रघुनाथपुर में धान की खरीदारी शुरू हो गयी है. धान खरीद के लिए 76 पैक्स का चयन हुआ है. जल्द ही सभी जगह खरीदारी शुरू हो जायेगी.
संतोष कुमार झा, सहकारिता पदाधिकारी, सीवान