सीवान : अवैध संबंध में पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी ने फैसल को मारी थी सीवान स्टेशन पर गोली

सीवान : सीवान रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल यात्री फैसल की हत्या के मामले का मंगलवार को मामले का खुलासा हुआ. मुजफ्फरपुर के एसआरपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृत रेल यात्री फैसल की पत्नी अंजुम का दूसरी जगह अवैध संबंध था. जांच से स्पष्ट हुआ फैसल की हत्या कराने में पत्नी अंजुम […]

सीवान : सीवान रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल यात्री फैसल की हत्या के मामले का मंगलवार को मामले का खुलासा हुआ. मुजफ्फरपुर के एसआरपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृत रेल यात्री फैसल की पत्नी अंजुम का दूसरी जगह अवैध संबंध था. जांच से स्पष्ट हुआ फैसल की हत्या कराने में पत्नी अंजुम का भी हाथ है. अंजुम व उसका प्रेमी अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन उर्फ दुलारे ने ही मिल कर हत्या की साजिश रची थी.
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जीआरपी थाने में एसआरपी ने बताया कि सोमवार को नगर थाने के नवलपुर बड़ी तकिया मोहल्ले में छापेमारी कर अंजुम के प्रेमी अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन उर्फ दुलारे को गिरफ्तार कर लिया. उसके निशानदेही पर दाहा नदी के समीप से हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा को बरामद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >