सांप से भिड़ा कुत्ता, मालिक और परिजनों की बचायी जान

महाराजगंज (सीवान) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कपिया निजामतपुर गांव में गुरुवार की रात पालतू कुत्ते ने जान देकर मालिक व परिजनों की जान बचायी. कुत्ते ने सांप को मार दिया, पर सांप के डसने से उसकी भी मौत हो गयी. घरवालों को इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई. कपिया निजामतपुर निवासी मुकेश पांडेय का […]

महाराजगंज (सीवान) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कपिया निजामतपुर गांव में गुरुवार की रात पालतू कुत्ते ने जान देकर मालिक व परिजनों की जान बचायी. कुत्ते ने सांप को मार दिया, पर सांप के डसने से उसकी भी मौत हो गयी. घरवालों को इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई.

https://www.youtube.com/watch?v=to58O1yz87s

कपिया निजामतपुर निवासी मुकेश पांडेय का परिवार गुरुवार की रात करीब 11 बजे खा-पीकर सोने चला गया. इसी बीच, उनका पालतू कुत्ता भोंकने लगा. परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाये कि वह क्यों भौंक रहा है ? कुछ देर बाद कुत्ते की आवाज शांत हो गयी, तो परिवार के लोग सो गये. मुकेश पांडेय ने बताया कि घर के पीछे की खिड़की से सांप ने घुसने का प्रयास किया. लेकिन, पालतू कुत्ता उससे भिड़ गया और अपनी जान देकर लोगों की जान बचायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >