इंटर की कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है. इंटरमीडिएट के कॉपियों का मूल्यांकन शत प्रतिशत पूरा हो चुका है.

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है. इंटरमीडिएट के कॉपियों का मूल्यांकन शत प्रतिशत पूरा हो चुका है. सीवान में इंटरमीडिएट के कुल 307819 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना था. जहां तकरीबन सभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है. वहीं मैट्रिक के कॉपियों की जांच का काम तकरीबन 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है. कुल 391992 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है. जिसमें 195000 कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को पूरा किया जा चुका है. इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. इनमें जेडए इस्लामियां पीजी कालेज, डीएवी हाईस्कूल, डीएवी हाइस्कूल पार्ट-2, वीएम हाईस्कूल पार्ट-1 व पार्ट टू तथा राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं. वहीं मैट्रिक परीक्षा के कापियों के लिए भी छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इसमें इस्लामियां हाइस्कूल, डीएवी मध्य विद्यालय, दाउद मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय तथा जीडीके हाईस्कूल रसीदचक मठिया शामिल है. मूल्यांकन को लेकर परीक्षक की सूची पूर्व में ही जारी करते हुए मूल्यांकन केंद्र निदेशक व सुपरवाइजर की भी नियुक्ति कर दी गई थी. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी केंद्र निदेशकों को मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा की कापियों की जांच निष्पक्ष और कदाचारमुक्त हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. डीइओ ने निर्देश दिया है कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तय समय में पूरी हो, ताकि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें. मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं. परीक्षकों और सह परीक्षकों को मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं है. बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्त रोक है. केंद्र निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण माहौल में हो. बताते चलें कि इंटरमीडिएट परीक्षा के कॉपियों की जांच 27 फरवरी से चल रही है. 10 मार्च को अंतिम तिथि निर्धारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >