हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से आठ लाख की लूट

सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-लकड़ी मुख्य मार्ग पर बलेथा बालचन्दहाता गांव के समीप गुरुवार की सुबह दस बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिन दहाड़े एक एसबीआइ के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिये. लूट का विरोध करने […]

सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-लकड़ी मुख्य मार्ग पर बलेथा बालचन्दहाता गांव के समीप गुरुवार की सुबह दस बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिन दहाड़े एक एसबीआइ के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिये.

लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से सीएसपी संचालक को मारकर जख्मी कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा सीएसपी संचालक को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे तथा जांच में जुट गये. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
घटना के संबंध में मरदापुर पूर्व टोला निवासी एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक तारकेश्वर सिंह रोज की तरह गुरुवार को कदम मोड़ भदौरा रोड स्थित अपने एसबीआइ सीएसपी केंद्र पर बाइक से जा रहें थे. इसी दौरान वे जैसे ही बलेथा बालचंदहाता गांव के समीप पहुंचा की सीवान के तरफ से एक ही बाइक पर तीन अपराधी आये और तारकेश्वर सिंह के बाइक को आगे से घेर कर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे.
जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्तौल के बट से प्रहार कर जख्मी कर दिया. उसके बाद हथियार का भय दिखा रुपयों से भरा बैग छीन कर सीवान शहर की ओर फरार हो गये. घटना की जानकारी तारकेश्वर सिंह ने पहले अपने घर वालों को दिया. उसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया.
मुफस्सिल थाना में सीएसपी संचालक तरकेश्वर सिंह के आवेदन देने के बाद एसपी नवीनचंद्र झा ने संचालक से बंद कमरे में काफी देर तक पूछताछ किया. पूछताछ के बाद पीड़ित तारकेश्वर को लेकर एसपी नवीनचंद्र झा घटना स्थल पर पहुंचे एवं स्वयं मामले की जांच में जुट गये. इधर पुलिस दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पूर्व में भी उक्त स्थान पर हो चुकी हैं कई घटनाएं : इसके पूर्व में इसी घटना स्थल के समीप एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी शिवनाथ बनिया का पुत्र प्रदीप कुमार से सिम, मोबाइल, 40 हजार नकद व बाइक तथा बालचंदहाता निवासी शिवराज सिंह से नकद सहित मोबाइल अपराधियों द्वारा छीन लिया गया.
इन घटनाओं के अलावे भी सीवान से सब्जी बेचकर लौटते दर्जनों व्यापारियों का रुपये की छिनतई हो चुकी है, लेकिन आज तक मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया. एसपी नवीन चंद्र झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिली है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >