डॉक्टर की पिटाई के बाद सरकारी अस्पतालों में ठप है स्वास्थ्य सेवा

सीवान : शनिवार की रात में पुलिसकर्मियों द्वारा सदर अस्पताल के डॉक्टर की पिटाई किये जाने के दूसरे दिन पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा पूर्णत: ठप रही. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ सरकारी अस्पतालों में आपात सेवा का काम किया गया. रविवार की शाम में भाषा ने हड़ताल पर गये डॉक्टरों से […]

सीवान : शनिवार की रात में पुलिसकर्मियों द्वारा सदर अस्पताल के डॉक्टर की पिटाई किये जाने के दूसरे दिन पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा पूर्णत: ठप रही. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ सरकारी अस्पतालों में आपात सेवा का काम किया गया. रविवार की शाम में भाषा ने हड़ताल पर गये डॉक्टरों से आपातकालीन सेवा व पोस्टमार्टम शुरु करने का आग्रह किया था.

लेकिन हड़ताल में जाने वाले डॉक्टरों के एकमत नहीं होने के कारण आपात सेवा शुरु नहीं हो सकी. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम उपाधीक्षक डॉ. एमके आलम द्वारा किया गया. आपात सेवा का काम किया गया. रविवार की शाम में भाषा ने हड़ताल पर गये डॉक्टरों से आपातकालीन सेवा व पोस्टमार्टम शुरु करने का आग्रह किया था.
लेकिन हड़ताल में जाने वाले डॉक्टरों के एकमत नहीं होने के कारण आपात सेवा शुरु नहीं हो सकी. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम उपाधीक्षक डॉ. एमके आलम द्वारा किया गया. सोमवार को उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल में आये मरीज स्वास्थ्य सेवा ठप्प होने के कारण लौट गये. हड़ताल के कारण टीकाकरण एवं यक्ष्मा विभाग में भी काम ठप रहा. सड़क दुर्घटना तथा मारपीट में उपचार कराने आये करीब दो दर्जन से भी अधिक मेडिको लीगल केस के मरीज वापस लौट गये. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूछने पर बता रहे थे कि आपात सेवा चालू है. लेकिन सच्चाई यह थी कि आपातकक्ष का गेट सुबह से ही बंद था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >