सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

सीवान : मैरवा के कैथवली गांव से अपने गांव आ रहे बाइक पिता व पुत्र को बोलेरो ने ठोकर मार दिया. इस घटना दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के झुनापुर गांव निवासी युवक अपने पिता संग मैरवा थाना क्षेत्र के कैथवली गांव गया था. वहां से लौटने के दौरान […]

सीवान : मैरवा के कैथवली गांव से अपने गांव आ रहे बाइक पिता व पुत्र को बोलेरो ने ठोकर मार दिया. इस घटना दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के झुनापुर गांव निवासी युवक अपने पिता संग मैरवा थाना क्षेत्र के कैथवली गांव गया था.

वहां से लौटने के दौरान मैरवा-सीवान मार्ग में बोलेरो की ठोकर से घायल हो गये. रात होने के कारण बोलेरो सीधे आकर बाइक में ठोकर मार दिया. जिससे पिता-पुत्र कुछ दूर जा गिरे.
इस घटना में पुत्र प्रिंस को हल्की चोट लगी, लेकिन पिता पारस भगत का सिर फट गया. लोगों के सहयोग से पिता-पुत्र को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां इलाज के बाद परिजन प्राइवेट क्लिनिक में लेकर चले गये. घायल पारस भगत की स्थिति गंभीर बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >