सीवान : छत पर सो रही युवती की गोली मार हत्या

रघुनाथपुर (सीवान) : रघुनाथपुर थाने के पतार गांव में अपने छोटे भाई-बहनों के साथ छत पर सो रही युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सुबह में खून से लथपथ शव देख परिजनों के होश उड़ गये. युवती को अर्धनग्न अवस्था में देख परिजनों ने उसे कपड़ा पहनाया. ग्रामीण प्रेम प्रसंग में हत्या […]

रघुनाथपुर (सीवान) : रघुनाथपुर थाने के पतार गांव में अपने छोटे भाई-बहनों के साथ छत पर सो रही युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सुबह में खून से लथपथ शव देख परिजनों के होश उड़ गये. युवती को अर्धनग्न अवस्था में देख परिजनों ने उसे कपड़ा पहनाया.
ग्रामीण प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा करते मिले, क्योंकि युवती की शादी तय हो चुकी थी. मृतका पतार गांव निवासी जितेंद्र साह की पुत्री सिलोचना कुमारी थी. अपराधी पीछे के रास्ते से छत पर आये और हत्या कर निकल गये. आसपास के लोगों तथा बगल में सो रहे भाई-बहनों को पता तक नहीं चला और न ही किसी ने गोली चलने की आवाज सुनी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >