सीवान : जब्त शराब की पेटियां उत्पाद विभाग के गोदाम से बरामद

ट्रक से जब्त शराब में 147 पेटी दिखायी गयी थी कम डीएम के आदेश पर एसडीएम और एएसपी ने की छापेमारी अवर निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज सीवान : रविवार की सुबह डीएम रंजिता के आदेश पर एसडीएम अमन समीर, एएसपी कांतेश कुमार, डीएसओ संतोष कुमार झा ने उत्पाद विभाग के गोदाम में छापेमारी कर […]

ट्रक से जब्त शराब में 147 पेटी दिखायी गयी थी कम
डीएम के आदेश पर एसडीएम और एएसपी ने की छापेमारी
अवर निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सीवान : रविवार की सुबह डीएम रंजिता के आदेश पर एसडीएम अमन समीर, एएसपी कांतेश कुमार, डीएसओ संतोष कुमार झा ने उत्पाद विभाग के गोदाम में छापेमारी कर बेचने के लिए रखी गयी 97 पेटी रोमियो क्रेजी शराब बरामद की.
बरामद शराब का कोई लेखा-जोखा नहीं है. छापेमारी टीम द्वारा रिपोर्ट दिये जाने के बाद 18 सितंबर को ट्रक से बरामद शराब की जब्ती सूची बनाने वाले अवर निरीक्षक उत्पाद राजेश कुमार सिन्हा के खिलाफ डीएम ने एफआईआर दर्ज करने व विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है.
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को तरवारा मोड़ से यूपी के रास्ते गोपालगंज होते हुए सीवान जा रहे शराब लदे ट्रक को उत्पाद विभाग ने जब्त किया था तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया था. बताया जाता है कि ट्रक में 427 पेटी रोमियो क्रेजी शराब थी, लेकिन जब्ती सूची बनाने वाले पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने मात्र 280 पेटी की ही जब्ती सूची बनायी तथा 147 पेटी छिपा ली.
बताया जाता है कि मौके पर ही पदाधिकारी ने 40 पेटी शराब माफिया को बेच दी तथा 107 पेटी उत्पाद विभाग के गोदाम में छिपाकर रख दी. शनिवार को शेष शराब का भी सौदा किसी शराब माफिया से हो गया था. इसी बीच किसी व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर दी.
इसके बाद शनिवार को उत्पाद विभाग के गोदाम से बेचने के लिए रखी गयी शराब नहीं हटायी जा सकी. इधर, डीएम द्वारा गठित जांच टीम ने बेचने के लिए रखी शराब को जब्त कर लिया है. डीएम ने बताया कि अवर निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >