तिरंगे की अपमान का विवादास्पद फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

सीवान: बिहार के सीवान में कुछ दिनों पूर्व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की अपमान कर उसकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक को पचरुखी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुरुवार को नगर थाने में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही […]

सीवान: बिहार के सीवान में कुछ दिनों पूर्व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की अपमान कर उसकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक को पचरुखी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुरुवार को नगर थाने में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने इस गंभीरता से लिया. जब पुलिस को पता चला रहे तिरंगे की अपमान कर फेसबुक पर फोटो डालने वाले युवक पचरुखी थाने का ही है तो पुलिस ने जांच तेज कर दिया. उसके बाद जसौली शेख पट्टी से युवक शाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार युवक तैयब हुसैन का पुत्र है जो अपने नाना के घर जसौली में रहता था. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में पुलिस ने उसे दोषी पाया है तथा इस मामले में पचरुखी थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. उन्होंने बताया शाजिद हुसैन ने फेसबुक पर तिरंगे की अपमान करते हुए अपनी फोटो फेसबुक पर डालने के बाद उसे हटा भी दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >