बिजली का तार टूट कर गिरा करेंट से किशोरी की गयी जान

किशोरी का 14 वर्षीय भाई झुलस कर हुआ गंभीर रूप से जख्मी भगवानपुर हाट : थाने के विलासपुर पंचायत के नौवा टोला गांव में गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर बैठे भाई-बहन पर 11 हजार पावर के बिजली का तार टूट कर गिर गया. इस घटना में मौके पर बहन की मौत […]

किशोरी का 14 वर्षीय भाई झुलस कर हुआ गंभीर रूप से जख्मी

भगवानपुर हाट : थाने के विलासपुर पंचायत के नौवा टोला गांव में गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर बैठे भाई-बहन पर 11 हजार पावर के बिजली का तार टूट कर गिर गया. इस घटना में मौके पर बहन की मौत बिजली के तार के संपर्क में आने से झुलस कर हो गयी. जब कि उसका 14 साल का भाई झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल बच्चे को गांव के लोगों ने उपचार के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इस घटना में दो बकिरयों की मौत झुलस कर हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्चान साह की 18 साल की बेटी सुमन और 14 साल का पुत्र मिथु कुमार घर के बाहर बैठे थे. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहें 11 हार पावर का बिजली का तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया. मौके पर सुमन की मौत हो गयी तथा मिथु जख्मी हो गया. घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाा कर शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >