सीवान : मजदूर को लूटकर चलती ट्रेन से फेंका, घायल

सीवान : सीवान जंक्शन के समीप अपराधियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस में एक मजदूर से पांच हजार रुपये लूटकर उसे ट्रेन से फेंक दिया. रेल पुलिस ने घायल मजदूर को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल मजदूर पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के क्लूथ का रहने वाला मेराज काजी है. घायल मजदूर ने बताया कि […]

सीवान : सीवान जंक्शन के समीप अपराधियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस में एक मजदूर से पांच हजार रुपये लूटकर उसे ट्रेन से फेंक दिया. रेल पुलिस ने घायल मजदूर को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल मजदूर पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के क्लूथ का रहने वाला मेराज काजी है.

घायल मजदूर ने बताया कि कमा कर अपने घर लौट रहा था. इसी बीच चलती ट्रेन में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. थानाप्रभारी ने घटना से इन्कार करते हुए कहा कि मजदूर ट्रेन से गिरकर घायल हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >