सीवान की 13 साल की किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में चलती कार में हुआ रेप

सीवान : जिले की निवासी एक किशोरी के साथ दिल्ली में रेप का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना दिल्ली के बुराड़ी में हुई है. बुराड़ी में 13 साल की किशोरी का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ रेप किया गया है. दिल्ली पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करायी. जांच में दुष्कर्म […]

सीवान : जिले की निवासी एक किशोरी के साथ दिल्ली में रेप का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना दिल्ली के बुराड़ी में हुई है. बुराड़ी में 13 साल की किशोरी का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ रेप किया गया है. दिल्ली पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करायी. जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.
इसी के आधार पर पुलिस दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. वह चार दिन पहले झड़ौदा में रहनेवाली अपनी मौसी के पास गयी थी. पीड़िता सोमवार की शाम जीटीबी नगर जाने के लिए घर से निकली थी. उसे कुछ खरीदारी करनी थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया. वह संगम विहार गोल चक्कर के पास सवारी का इंतजार कर रही थी. उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद युवकों ने उसे झड़ौदा इलाके में फेंक दिया. किसी तरह वह घर आयी और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
पीड़िता के बयान से लग रहा है कि आरोपित उसके जानने वाले हैं. वह कभी कुछ तो कभी कुछ बता रही है. इसके कारण पुलिस को जांच करने में कुछ परेशानी भी हो रही है. इधर सीवान के एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि ऐसी घटना मेरी जानकारी में नहीं है. अभी तक दिल्ली पुलिस द्वारा संपर्क नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >