भाजपा 10 लाख नये लोगों को बनायेगी सदस्य

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पार्टी पुनः सदस्यता अभियान शुरू किया है जिसमें सभी को अपनी अपनी भूमिका अदा करनी होगी.

सीवान. भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पार्टी पुनः सदस्यता अभियान शुरू किया है जिसमें सभी को अपनी अपनी भूमिका अदा करनी होगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने समाज के सभी वर्गों चिकित्सक, इंजीनियर, अधिवक्ता, महिला समाजसेवी, एवं प्रबुद्ध जनों को सदस्यता दिलाई. उन्होंने ने संबोधित करते हुए कहा पार्टी हर छह वर्ष में पुनः सभी को सदस्यता का नवीनीकरण करतीं हैं.साथ ही नये सदस्यों को भी जोड़ती है. हम सभी कार्यकर्ताओं को मनोयोग से लगकर जिले में दस लाख नये सदस्यों को बनाने का लक्ष्य पुरा करना है. इसके लिए हम सभी को शहर से लेकर गांव गांव में प्रवास करना होगा.प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने बताया डिजिटल युग में हम सभी को मोबाइल से सदस्यता करना है और जिनके पास मोबाइल नहीं है, उन सभी समर्थकों को रसीद काटकर सदस्य बनाना है.मंच संचालन डा. कुन्दन कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरियाकोठी के विधायक देवेश कांत सिंह, सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, जिला सदस्यता अभियान प्रमुख राहुल तिवारी, शम्भू गुप्ता, प्रमिल कुमार गोप,राजीव कुमार बिट्टू के साथ सभी जिला पदाधिकारी मंच मोर्चा जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष इत्यादि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >