Siwan में निक्षय पोषण योजना के तहत TB मरीजों के बीच राशि का वितरण शुरू, रोगियों को नहीं मिल रहा था लाभ

सीवान में निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बीच राशि का वितरण शुरू हो गई है. तकनीकी कारणों से इलाजरत टीबी रोगियों को लाभ नहीं मिल रहा था. उनका इलाज व दवाई प्रबंधन सहित पोषण राशि की सुविधा उपलब्ध कराना है.

सीवान. जिले के सभी इलाजरत टीबी मरीजों के लिए अच्छी खबर है. पिछले कई माह से तकनीकी कारणों से बाधित निक्षय पोषण योजना की राशि का भुगतान प्रारंभ किया जा चुका है. इससे अब इलाजरत टीबी मरीजों को अपने पोषण के लिए राशि प्राप्त हो सकेगी. जिला में टीबी मरीजों को दी जाने वाली निक्षय योजना के तहत इस पोषण राशि को लाभुक के बैंक अकाउंट में सीधा भेजा जा रहा है.

पोषण योजना के 500 रुपये

गौरतलब है कि टीबी मरीजों को निक्षय योजना की राशि बीते आठ माह से नहीं मिल पा रही थी. लेकिन राशि मिलने के बाद अब टीबी मरीजों के बीच पोषण राशि का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. नये व पुराने सभी मरीजों को पोषण की राशि भेजी जा रही है. टीबी मरीजों को बैंक खाते में भेजे जाते हैं. वहीं, सीडीओ डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अलग अलग किस्त में टीबी मरीजों को 1000 से 500 रुपये तक की राशि उनके बैंक खाते में भेजना प्रारंभ किया गया है. निक्षय पोषण योजना की इस राशि से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी. यह राशि उनके बेहतर खान-पान के लिए दिया जाता है.

पोषण राशि की सुविधा उपलब्ध कराना है

सीडीओ ने बताया कि सिंगल नोडल अकाउंट सिस्टम के तहत अब टीबी विभाग के विभिन्न मदों की राशि एक ही खाते में रहेगी, जिससे जिला यक्ष्मा केंद्र के स्तर से खर्च की गयी राशि में पारदर्शिता भी आयेगी. बताया कि भारत सरकार द्वारा 2025 तक देश को टीबी जैसे संक्रामक रोग से पूर्ण रूप से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए मरीजों की पहचान करना, उनका इलाज व दवाई प्रबंधन सहित पोषण राशि की सुविधा उपलब्ध कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >