दर्दनाक हादसा: रेलिंग विहीन छत से गिरकर वीडियोग्राफर सोनू कुमार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सीतामढ़ी में शनिवार रात छत से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. 30 वर्षीय सोनू कुमार, जो वीडियोग्राफी कर परिवार का भरण-पोषण करता था, अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Sursand Roof Accident:  नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 में शनिवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक हादसा सामने आया. छत पर सोए 30 वर्षीय युवक सोनू कुमार की छत से गिरकर मौत हो गई. मृतक टेंट संचालक विजय राउत का सबसे बड़ा पुत्र था. वह शादी-विवाह और उपनयन संस्कारों में वीडियोग्राफी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

पड़ोसी के आंगन में गिरा युवक, सुबह शव मिलने से मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार, सोनू रात को खाना खाकर अपने मकान की रेलिंग विहीन छत पर सोने चला गया था. नींद में ही वह असंतुलित होकर बगलगीर संजय पंडित के आंगन में गिर गया.

घटना से जुड़ी मुख्य बातें:

  • हादसे की भनक नहीं लगी: रात में गिरने की आवाज सुनकर परिजन देखने गए थे, लेकिन छत पर कोई न पाकर वापस सो गए. सुबह उसका शव आंगन में मिला.
  • परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गया है. असमय मौत से घर में मातम पसरा है.
  • सांत्वना देने पहुंचे विधायक: सूचना पर स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत और वार्ड पार्षद शत्रुघ्न साह पहुंचे. परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया.

ये भी पढ़ें: बछारपुर हॉल्ट के पास बड़ा हादसा: चलती ट्रेन से गिरा 11 साल का मासूम, हालत गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >