Sitamarhi : आतिशबाजी के दौरान पटाखा से युवक जख्मी, मुजफ्फरपुर रेफर

सोमवार की शाम दीपावली के मौके पर आतिशबाजी के दौरान पटाखा से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सीतामढ़ी.

सोमवार की शाम दीपावली के मौके पर आतिशबाजी के दौरान पटाखा से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोली निवासी सुनील महतो के रुप में की गयी है. युवक के आंख में गंभीर जख्म है. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि सुनील दीपावली के मौके पर अपने डेरा पर दीप जलाने गया था, इसी दौरान उसके दरवाजे के पास कुछ युवक पटाखे चला रहे थे. अचानक एक जलता हुआ पटाखा उड़कर सुनील की आंख में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >