पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ महिलाओं ने की गणगौर की पूजा-अर्चना

सुहागिन महिलाओं का पर्व गणगौर महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अखिल भारतीय महिला सम्मेलन शाखा पुपरी द्वारा आयोजित गणगौर महोत्सव में सुहागिन महिलाओं द्वारा नगर स्थित लाल मंदिर में अपने पति के दीर्घायु को लेकर पूजा अर्चना किया.

पुपरी. सुहागिन महिलाओं का पर्व गणगौर महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अखिल भारतीय महिला सम्मेलन शाखा पुपरी द्वारा आयोजित गणगौर महोत्सव में सुहागिन महिलाओं द्वारा नगर स्थित लाल मंदिर में अपने पति के दीर्घायु को लेकर पूजा अर्चना किया. वहीं पूजित सामग्री की विसर्जन यात्रा निकाली गई. जो लाल मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए बुढ़नद नदी पहुंची. जहां वैदिक मंत्रों के साथ सामग्री का विसर्जन किया गया. मौके पर अध्यक्ष गीता जलान, मीणा केजरीवाल, शिवानी खेतान, प्रियंका अग्रवाल, ममता शर्मा, नीलम केजरीवाल, श्वेता केजरीवाल, मधुलिका अग्रवाल, प्रीति बाजोरिया, संगीता सुंदरका, ललिता बाजोरिया, भावना बूबना, अनिता टिवरेवाल समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >