घरेलू विवाद में महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी

थाना क्षेत्र के रसलपुर पंचायत अंतर्गत कुरथैया गांव में सोमवार की देर शाम घरेलू विवाद में एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के रसलपुर पंचायत अंतर्गत कुरथैया गांव में सोमवार की देर शाम घरेलू विवाद में एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान कुरथैया गांव निवासी गुलाब अंसारी की 32 वर्षीया पत्नी नाजनीन खातून के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस टीम पहुंचकर छानबीन किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. जानकारी के अनुसार, नाजनीन खातून की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी. वह एक पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी. पति असम में रहकर मजदूरी करता है. पुलिस ने जहर खाने से मौत की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >