बाइक की ठोकर से महिला की मौत

शुक्रवार देर शाम एनएच पर बाइक की ठोकर से 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

शिवहर. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर चार स्थित रसीदपुर महादलित टोला में शुक्रवार देर शाम एनएच पर बाइक की ठोकर से 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. रास्ते में ही महिला की मौत हो गई है. शनिवार सुबह नाराज लोग मुआवजा को लेकर सड़क जाम करने लगे. सूचना पर नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा- बुझाकर लोगों को सड़क जाम करने से रोका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सभापति ने परिजनों को सरकारी सहायता राशि शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया. बताया जाता है कि नअनिल कुमार मांझी की पत्नी पुल्मा देवी घर से सड़क पार कर बच्चों के लिए दूध लाने जा रही थी. इसी बीच शिवहर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने महिला को ठोकर मार दी.घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया. महिला के तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >