रीगा में बाइक की ठोकर से महिला की मौत

जिले के रीगा थाना क्षेत्र के उसरहिया गांव में मंगलवार को बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. जिले के रीगा थाना क्षेत्र के उसरहिया गांव में मंगलवार को बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी सीताराम महतो की 45 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, महिला सुशीला देवी सुबह करीब 9.00 बजे घर से बाहर सड़क पर निकली थी कि अचानक एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी. जिसके कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर रीगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. देर शाम तक थाना पुलिस को पीड़िता के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >