गर्मी बढ़ते ही शुरू हुई जल संकट, वार्डों और गांवों में चापाकल सूखे

भीषण गर्मी और बारिश की कमी के कारण पुपरी के कई वार्डों और गांवों में पेयजल का संकट गहरा गया है। चापाकल सूखने से लोगों को पानी के लिए भारी परेशानी हो रही है।

फोटो - नया चापाकल गड़ाते हुए सुखा चापाकल. पुपरी. विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी व भरपूर बारिश नहीं होने के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है. नगर के विभिन्न वार्डों समेत प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में चापाकल सूखने और कम पानी देने की शिकायतें सामने आ रही हैं. नगर के वार्ड संख्या 17, 18 और 20 समेत कई वार्ड में कुछ चापाकल सूख रहे हैं तो कुछ में बेहद कम पानी निकल रहा है. इसी तरह प्रखंड क्षेत्र के भिट्ठा, धरमपुर, डुम्हारपट्टी, बहिलवारा समेत अन्य गांवों में भी यही स्थिति है. स्थानीय गुलाब ठाकुर, रमेश कुमार ठाकुर, रणजीत कुमार मुन्ना, अरविंद कुमार अमित, अवधेश चौधरी, कुमार मंगलम्, अभिषेक कुमार मोना, चंदन कुमार ठाकुर, पंकज कुमार समेत अन्य लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक चापाकल से पानी निकालने में ज्यादा परेशानी होती है. कई बार पानी के लिए आधा-आधा घंटा इंतजार करना पड़ना पड़ता है. घरेलू काम और पीने के पानी के लिए लोगों की परेशानी शुरू हो गई है. बताया यह परेशानी 200 फीट लेयर (नीचे) के बाद वाले चापाकल में ज्यादा है. जबकि 100 से 150 फीट लेयर वाले चापाकल में कम है. सक्षम लोग पानी की परेशानी को दूर करने के लिए कम लेयर पर चापाकल गरबाना भी शुरू कर दिया है. कहां यदि आने वाले कुछ दिन में बारिश भरपूर नहीं हुई तो फिर एक बार पानी के लिए हाहाकार मचा जाएगा. इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने बताया कि लोग से शिकायत मिल रही है. जिस आलोक में नगर के सभी 25 वार्डों में नल जल योजना के तहत लगे पाइप लाइन व नल को जो क्षतिग्रस्त है. उसे ठीक किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >