Sitamarhi: तरियानी प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान बना जनआंदोलन, जीविका दीदियों ने संभाली जिम्मेदारी

तरियानी प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान ने जनभागीदारी और सामुदायिक उत्साह का नया इतिहास रच दिया है.

तरियानी . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर तरियानी प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान ने जनभागीदारी और सामुदायिक उत्साह का नया इतिहास रच दिया है. यह अभियान तरियानी प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री सुमन कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है. “दरवाजा खटखटाओ, मतदाता बुलाओ” पहल के तहत जीविका दीदियाँ गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। वे घर-घर जाकर संवाद स्थापित कर नागरिकों से अपील कर रही है कि“हर वोट की कीमत है, हर मतदाता की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत बनता है.” बुधवार को तरियानी प्रखंड के विभिन्न संकुल संघों में प्रेरणादायक मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें सुमन कुमार ने स्वयं भाग लेकर जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा “मतदान केवल एक अधिकार नहीं, यह हमारी जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से हम अपने भविष्य की दिशा तय करते हैं.” कार्यक्रमों के दौरान जीविका दीदियों ने मतदान को रचनात्मक जन-अभियान का रूप दिया. उन्होंने रैली, प्रभात फेरी, रंगोली, नारे लेखन, और मेहंदी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर सुमन कुमार ने सभी जीविका दीदियों को लोकतांत्रिक शपथ दिलाई कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने समुदाय में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी. जीविका दीदियां आज ग्रामीण समाज में परिवर्तन की सच्ची प्रतीक बन चुकी हैं। उनके अथक प्रयासों से गांवों में लोकतंत्र के प्रति नई सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई है. कार्यक्रम में प्रभात कुमार, आशा कुमारी, राजीव रंजन, सोनी प्रियंका, अमलेश कुमार सहित सैकड़ों जीविका दीदियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >