Sitamarhi : वाहन की ठोकर से विश्वनाथपुर गांव के किशन की मौत

नगर थाना क्षेत्र के भैरों कोठी सिंटी सेंटर दुकान के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक की शव मिलने से हड़कंप मच गया.

सीतामढ़ी.

नगर थाना क्षेत्र के भैरों कोठी सिंटी सेंटर दुकान के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक की शव मिलने से हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए. मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी शत्रुघ्न साह के 22 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में किया गया है. सूचना मिलने पर सबसे पहले स्थानीय चौकीदार मंजर आलम ने वहां पहुंचकर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह को सूचना दी. बाद में पुलिस की गश्ती टीम के साथ एंबुलेंस पहुंची. शव की पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर के कारण किशन कुमार की मौत हुई है. पुलिस ने बताया कि करीब सात बजे सूचना मिली थी कि एक युवक मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. वही उसके पास एक अपाचे बाइक नंबर बीआर 30 जे -9832 पड़ा हुआ है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने लाया है. थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >