178 लीटर देसी शराब के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बबुरवन गांव में एक झोपड़पट्टी में पुलिस ने छापेमारी की.

परिहार. थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बबुरवन गांव में एक झोपड़पट्टी में पुलिस ने छापेमारी की. झोपड़ी से 178 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. मौके से तस्कर यूपी के दिलावर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि वह वतर्मान में बबुरवन में रहता है. थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार दिलावर सिंह यादव ने पूछताछ में बताया है कि वह लगभग 20 वर्षों से त्रिलोकी राय के यहां मजदूरी करता है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >