यूनिसेफ का सकारात्मक पालन पोषण पर संवाद

यूनिसेफ ने राधाउर में सकारात्मक पालन-पोषण पर संवाद किया। बच्चों के बेहतर विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए पारिवारिक वातावरण को महत्वपूर्ण बताया गया।

सुरसंड. यूनिसेफ पटना के सोशल एंड बिहेवियर चेंज (SBC) के सीनियर स्टेट कंसल्टेंट सुधाकर सिन्हा ने गुरुवार को प्रखंड के राधाउर पंचायत में जीविका सीएम व सामुदायिक हितधारकों के साथ सकारात्मक पालन-पोषण (पॉजिटिव पेरेंटिंग) विषय पर संवाद किया. उन्होंने कहा कि परिवार में इससे बच्चों के समग्र विकास की मजबूत नींव पड़ती है. सम्मानजनक संवाद व सहयोगपूर्ण वातावरण से बच्चों का आत्मविश्वास व व्यक्तित्व विकसित होता है. बैठक में जीविका सीएम ने सकारात्मक पालन-पोषण से बच्चों के व्यवहार व शिक्षा में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए. यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने कहा कि सुरक्षित, सम्मानजनक व सीखने के अनुकूल पारिवारिक वातावरण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है. बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य व मानसिक कल्याण पर भी चर्चा हुई. मौके पर प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक हरिशंकर कुमार, जीविका सीएम, समुदाय पोषण साधन सेवी व पशुसखी समेत सामुदायिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay narayan mishra

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >