शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार

मेहसौल थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात नया टोला बसबरिया में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. मेहसौल थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात नया टोला बसबरिया में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान स्थानीय निवासी मोनू श्रीवास्तव एवं धीरज कुमार के रूप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुनौरा में मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम मारपीट मामले में आरोपित राजू कुमार को पुनौरा गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >