Sitamarhi: नानपुर में दो अलग-अलग बगीचों में पेड़ से लटके मिले दो युवकों के शव, इलाके में सनसनी

सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो अलग-अलग आम के बगीचों में पेड़ से लटके दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक युवक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आम के बगीचे में पेड़ से लटके दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. एक युवक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिरार गांव में मिला 18 वर्षीय युवक का शव

पहली घटना बिरार गांव की है, जहां एक आम के बगीचे में पेड़ से लटका शव मिला. मृतक की पहचान राजेंद्र साह के 18 वर्षीय पुत्र बब्बू कुमार के रूप में हुई है. सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

कोईली गांव में मिला दूसरे युवक का शव

दूसरी घटना कोईली गांव के एक आम बगीचे की है. यहां भी एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. हालांकि, खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ दोनों स्थानों पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

पुलिस एक शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजना चाहती थी, लेकिन एक मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. दूसरे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

फिलहाल दोनों युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस प्रारंभिक तौर पर मामले को आत्महत्या के एंगल से जांच रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >