1350 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने बुधवार की रात पिलर संख्या 303/7 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 मिली का 1350 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने बुधवार की रात पिलर संख्या 303/7 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 मिली का 1350 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी रामाश्रय मुखिया के पुत्र अवधेश मुखिया उर्फ मिश्रा मुखिया व बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी गोनौर मुखिया के पुत्र जसवीर मुखिया के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त शराब के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया है. गश्ती दल में हेड कांस्टेबल सुनील सिंह व जवानों में क्रमशः कुलदिर सिंह, शंकर पासवान, सूरज दिग्गा व मिथुन सरकार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >