डुमरा में लखनदेई नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के हरीछपरा गांव में लखनदेई नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाई की मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के हरीछपरा गांव में लखनदेई नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाई की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. मृतक की पहचान गांव के मुकेश पासवान के 10 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार व आठ वर्षीय गोविंदा कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाना से प्रपुअनि आत्मानंद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले किया गया. जानकारी के अनुसार, दोनों भाई शाम चार बजे घर से निकला था. जब देर शाम घर वापस नहीं आया तो परिजन खोजबीन करने लगे. तभी स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे को नदी की तरफ जाते देखा गया है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गोताखोर की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाल गया. घटना के बाद परिजनो कोहराम मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >