नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी का एक्शन, चार बोरा यूरिया और दो बाइक जब्त, दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान में SSB ने बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने चार बोरा यूरिया खाद और दो बाइक जब्त करते हुए दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

Majorganj Urea Smuggling: इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान बसबिट्टा एसएसबी कैंप के जवानों ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बोरा यूरिया खाद और दो बाइक जब्त की. इस दौरान दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.

दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

नेपाल के सर्लाही जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र स्थित बैद्यनाथपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव और सियाराम कुमार यादव के रूप में हुई है.

एसएसबी ने दोनों को सीमा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया.

एसएसबी के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

शनिवार को एसएसबी जवान के आवेदन पर स्थानीय थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस ने जब्त यूरिया खाद और दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है.

दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत

थानाध्यक्ष ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों नेपाली तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस और एसएसबी पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है तथा सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >