मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 कुंई गांव में मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

बेलसंड. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 कुंई गांव में मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये बदमाशों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रैन गांव निवासी महेंद्र महतो के पुत्र राजीव कुमार एवं शिवनंदन भगत के पुत्र मधुरेश कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि कुंई गांव निवासी डोमी राय मोबाइल से बात करते हुए साइकिल से अपने घर जा रहा था. इसी बीच अपाचे मोटरसाइकिल से दो चोर मोबाइल झपटकर भागने लगा. साइकिल सवार द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे मोबाइल सहित पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोर को पकड़कर थाने ले आयी. जहां कागजी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >