रून्नीसैदपुर में लखनदेई नदी में स्नान के क्रम में दो युवतियां डूबीं

रून्नीसैदपुर घाट स्थित लखनदेई नदी में रविवार को स्नान के क्रम में दो युवती डूबने से लापता हो गयी.

रून्नीसैदपुर. रून्नीसैदपुर घाट स्थित लखनदेई नदी में रविवार को स्नान के क्रम में दो युवती डूबने से लापता हो गयी. दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के कुरहनी थाना क्षेत्र के केरमाडीह निवासी लक्ष्मण करोरी की 18 वर्षीया पुत्री माधुरी कुमारी एवं किशनगंज निवासी विक्रम थवई की करीब 20 वर्षीय पुत्री रेखा कुमारी उर्फ राधा के रूप में की गयी है. माधुरी अपने फुआ देवनाबुज़ुर्ग पंचायत के वार्ड तीन निवासी पूनम देवी के यहां रह रही थी. रेखा अपनी मौसी रून्नीसैदपुर निवासी शर्मिला देवी पति उमेश थवई के यहां रह रही थी. जानकारी के अनुसार, दोनों नदी में कपड़ा धोकर स्नान करने गयी. इसी क्रम में पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूब गयी. उन दोनों को नदी में डूबते देख कर राहगीरों ने शोर मचाया. स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया किंतु दोनों का पता नहीं चल सका. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >