लखनदेई नदी में डूबने से दो लड़की की मौत

कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत स्थित मोहचट्टी गांव में सोमवार के दोपहर लखनदेई नदी के पानी में डूबने से दो लड़की की मौत हो गई.

सोनबरसा. कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत स्थित मोहचट्टी गांव में सोमवार के दोपहर लखनदेई नदी के पानी में डूबने से दो लड़की की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद हामिद रजा के 10 वर्षीय पुत्री गुंचा खातुन व मोहम्मद शेख हसमत के 12 वर्षीय पुत्री अफसरी खातुन गांव से पश्चिम आम के बगीचे के पास लखनदेई नदी का पानी सरेह की ओर जा रहा था. उसी बीच दोनों लड़की मछली पकड़ने के लिए पानी में दौड़ पड़ी. जिससे एक लड़की पानी के बहाव में बहने लगी तो दूसरी बचाने गई तो दोनों पानी में बहते हुए डूब गयी. हल्ला होने पर ग्रामीणों ने जुटकर पानी के गढ़े में तलाशी ली तो दोनों का शव बाहर निकाला गया. घटना की खबर पर थानाध्यक्ष सेन्टु कुमार ने पहुंचकर आवश्यक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >