मेडिकल छात्रों की टीम का दो दिवसीय दौरा संपन्न

जिले में केईएम मेडिकल कॉलेज मुंबई से आयी मेडिकल छात्रों की टीम का दो दिवसीय दौरा गुरुवार को संपन्न हो गया.

सीतामढ़ी. जिले में केईएम मेडिकल कॉलेज मुंबई से आयी मेडिकल छात्रों की टीम का दो दिवसीय दौरा गुरुवार को संपन्न हो गया. यह टीम अपने कम्युनिटी मेडीसिन के हेड डॉ अचला आचार्य के साथ दौरे पर थी. बताया गया कि यह टीम जिले में फाइलेरिया, कालाजार एवं एईएस के गुड प्रैक्टिस को देखने व समझने आयी थी. जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि टीम ने जिले के द्वारा फाइलेरिया के लिए पहल की गयी माइक्रोप्लान, ट्रांसमिशन कंट्रोल, टारगेट पापुलेशन तक विभाग की पहुंच एवं गैप असेसमेंट के साथ ओवरकम जैसे तरीकों से अवगत हुए. एचडब्ल्यूसी स्तर पर चल रहे फाइलेरिया क्लीनिक के बारे में भी जानकारी ली. मेडिकल छात्रों ने कालाजार मुक्त जिले की स्थिति को यथावत रखने के लिए अपनाई जाने वाली विधियों से भी अवगत हुए. कम्युनिटी मेडिसिन की एचओडी डॉ अचला आचार्य ने कहा कि जिले ने ट्रॉपिकल डिजीज पर बहुत ही उम्दा काम किया है. इस जिले ने कई मामलों में देश को भी दिशा दी है जो अनुकरणीय है. वहीं मेडिकल छात्र सलील सकलेचा ने कहा कि फाइलेरिया और कालाजार के गुड प्रैक्टिस बहुत अच्छा लगा. कहा कि लाइव डेमो से बहुत कुछ सीखने को मिला. कम्युनिटी को कैसे इंगेज किया जाए व किसी बीमारी के उन्मूलन के लिए किए गये काम के बारे में बारीकी से जानकारी ली. — एईएस वार्ड का किया मुआयना

मेडिकल छात्रों की टीम ने सदर स्थित एईएस वार्ड और रेफरल एमएमडीपी क्लीनिक का मुआयना किया. वहां की फैसिलिटी और प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी ली. एईएस एसओपी से संबंधित भी प्रश्न पूछे. टीम में पीरामल के डॉ रवींद्र नाथ शर्मा, डॉ इंदिरा नाथ बनर्जी, डॉ तन्मय महापात्रा समेत कुल 24 लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >