घर लौट रहे व्यक्ति की दुर्घटना में मौत

कार व ट्रक की सीधी टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी.

बैरगनिया. नेपाल के पोखरा से रौतहट मुख्य पथ पर नारायणगढ़-मुग्लिन के समीप कार व ट्रक की सीधी टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बैरगनिया थाना अंतर्गत पताहीं गांव निवासी करीब 55 वर्षीय राज कुमार साह के रूप में की गयी है. परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि साह पोखरा शहर में व्यवसाय करते थे. छठ पूजा के अवसर पर गांव आ रहे थे. इसी क्रम में घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही छठ की तैयारी में जुटे परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी. बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व नेपाल के उसी स्थान पर बस दुर्घटना हुई थी, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गयी थी. घटना पर भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, जदयू नेता राज कुमार सिंह व कांग्रेस नेता संतोष पासवान समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >