अख्ता घाट से तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव बरामद

प्रखंड के अख्ता घाट से तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव बरामद हो गया है.

सुप्पी.

प्रखंड के अख्ता घाट से तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव बरामद हो गया है. बताया जा रहा है कि सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के ससौला निवासी ललन ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु ठाकुर बीते गुरुवार की देर शाम लापता हो गया. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. इसी क्रम में उसकी बाइक व चप्पल बागमती नदी के बैरगनिया घाट वाले क्षेत्र से बरामद हुआ था.

इसके बाद परिजनों ने पुलिस के समक्ष प्रियांशु के नदी में डूबने की आशंका जतायी. परिजनों की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम न प्रियांशु की खोजबीन शुरू की. तलाशी के क्रम में एसडीआरएफ की टीम ने बागमती नदी के अख्ता घाट से शव बरामद कर लिया. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया शव

थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >