2.88 लाख भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

भेड़रहिया एसएसबी कैंप के जवानों ने नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ दो नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है.

बेला(सीतामढ़ी). भेड़रहिया एसएसबी कैंप के जवानों ने नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ दो नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है. जवानों ने दोनों की बाइक भी जब्त कर ली है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के बैलबांस निवासी एजाजुल अंसारी के पुत्र रहमत अंसारी एवं सलाउद्दीन अंसारी के पुत्र समालुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. दोनों के पास से कुल 2 लाख 66 हजार 50 नेपाली तथा 22 हजार 500 के भारतीय नोट बरामद किए गए हैं. एसएसबी ने गिरफ्तार आरोपितों के साथ ही जब्त रुपए एवं बाइक को थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, एसएसबी पिलर स्तंभ संख्या 316 के समीप भारतीय क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान रहमत एवं सलाउद्दीन अलग-अलग बाइक से वहां पहुंचे. तलाशी के क्रम में उनके पास से नेपाली एवं भारतीय मुद्रा बरामद हुआ. जिसके बाद एसएसबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >