sitamarhi news : नरहा-रामपुर सड़क आज भी कच्ची, बरसात में बंद हो जाता है आवागमन

आजादी के 78 वर्ष बाद भी प्रखंड क्षेत्र की नरहा से रामपुर गंगौली जाने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन सड़क पर आजतक एक ईंट तक नहीं पड़ी है.

रीगा. आजादी के 78 वर्ष बाद भी प्रखंड क्षेत्र की नरहा से रामपुर गंगौली जाने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन सड़क पर आजतक एक ईंट तक नहीं पड़ी है. रीगा एवं सुप्पी प्रखंड के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली उक्त सड़क का सबसे बड़ा हिस्सा नरहा से रामपुर तक जाने वाली सड़क आजतक उपेक्षित है. वैसे सुपी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले भाग में पीसीसी एवं कालीकरण हो गयी है, लेकिन रीगा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करीब एक किमी भाग में अभी भी कच्ची सड़क ही है, जो बरसात के दिनों में बंद हो जाती है. रामपुर गंगौली गांव निवासी कौशल किशोर सिंह, काशीनाथ सिंह, बैकुंठ बिहारी सिंह, अशोक कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, बंशीधर सिंह आदि लोगों ने बताया कि रामपुर गंगौली गांव के लोग पुराने जमाने की जिंदगी अभी भी जी रहे हैं. कीचड़ युक्त सड़क पर चलना नहीं भूले हैं. उक्त सड़क विकास के सरकारी दावों की पोल खोलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >