अपराध नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस का 'रोको-टोको अभियान', वाहनों की सघन जांच

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस ने अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन रोको-टोको अभियान चलाया।

Roko Toko Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले में विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष सख्ती दिखाई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले चौक-चौराहों पर सघन 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया. इस दौरान पुलिस बल ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की कड़ी जांच की.

अभियान का मुख्य उद्देश्य 

ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस जांच अभियान के पीछे कई अहम उद्देश्य शामिल हैं:

  • शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और आवागमन को सुचारू बनाए रखना.
  • संदिग्ध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना.
  • जिले में होने वाले अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना.

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई 

जांच के दौरान पुलिसकर्मी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने और वाहन के वैध कागजात साथ रखने के प्रति जागरूक करते दिखे. वहीं बिना कागजात, ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की गई.

यातायात नियमों के पालन की अपील 

सीतामढ़ी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें. इस अभियान में ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी: जानकी स्टेडियम में 52वीं राज्यस्तरीय जोनल कबड्डी प्रतियोगिता, पूर्वी चंपारण को हराकर सीतामढ़ी बना चैंपियन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >