स्टाफ ने रची थी फर्जी लूट की कहानी, पुलिस ने 2.50 लाख के साथ दबोचा

सीतामढ़ी में एक छड़-सीमेंट व्यवसायी से 2.50 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है। आरोपी स्टाफ ने लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी राशि बरामद कर ली है।

Crime News: सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र स्थित बघाड़ी बाजार में छड़-सीमेंट के थोक व्यवसायी विनोद चौधरी से गबन किए गए 2.50 लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं . मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्टाफ रोहित कुमार को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है . गिरफ्तार आरोपी स्थानीय नागेश्वर राय का पुत्र है .

Cash Recovery Sitamarhi: लहना वसूलने के लिए रखा गया था नया स्टाफ

व्यवसायी विनोद चौधरी बघाड़ी बाजार में छड़-सीमेंट का थोक कारोबार करते हैं . उन्होंने बाजार से लहना (उधार पैसा) वसूलने के लिए करीब तीन महीने पहले रोहित कुमार को अपने प्रतिष्ठान में कर्मचारी के रूप में रखा था . 18 अगस्त को व्यवसायी ने उसे विभिन्न दुकानों से बकाए पैसे की वसूली के लिए भेजा था, जहां से उसने कुल 2.50 लाख रुपये वसूले थे .

लूट की झूठी कहानी रचकर गबन का प्रयास

पैसे वसूलने के बाद वापस लौटते समय रात करीब 8 बजे रोहित ने व्यवसायी को फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उससे पूरे पैसे छीन लिए हैं . हालांकि, व्यवसायी को उसकी बातों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत रून्नीसैदपुर थाने में दर्ज कराई .

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की जांच

व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में रोहित कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया . मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और संदिग्ध स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की .

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए रुपये

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात स्वीकार कर ली . थानाध्यक्ष ललित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गबन किए गए पूरे 2.50 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >