मेजरगंज में चोरी की दो बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान बसबिट्टा धुनिया टोला चौक के पास चोरी की दो बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

मेजरगंज. थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान बसबिट्टा धुनिया टोला चौक के पास चोरी की दो बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी बंतीलाल राय के पुत्र अमन कुमार, सुप्पी थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव निवासी रामनिवास सिंह के पुत्र अंकित सिंह एवं रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के पुत्र शशांक सौरभ के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर दो बाइक पर सवार उक्त तीनों युवकों से पूछताछ की गयी. जिसमें तीनों के पास से एक नेपाली नंबर की बजाज पल्सर बाइक व एक स्प्लेंडर प्लस(बीआर 30 एएल 4506) को जब्त कर लिया गया. पुलिस द्वारा मांगने पर दोनों बाइक का कागज प्रस्तुत नहीं किए गए. इस संबंध में मंगलवार को स्थानीय थाना में तीनों के विरुद्ध बाइक चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >