दो सगे भाइयों समेत तीन तस्कर दबोचे, नेपाल से ला रहे थे 15 किलो से अधिक गांजा

एसएसबी जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 15.400 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. इस कार्रवाई में दो सगे भाइयों समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Sitamarhi News: इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात 51वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने शनिवार की देर शाम भिट्ठामोड़ चेकपोस्ट के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 15.400 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. इस दौरान दो सगे भाइयों समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 30,500 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं.

चेकपोस्ट पर एसएसबी ने की कार्रवाई

एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक (सामान्य) विपन कुमार के नेतृत्व में सीमा पर नियमित गश्त और जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान भिट्ठामोड़ चेकपोस्ट के पास संदिग्धों की तलाशी ली गई, जिसमें दो पैकेट में रखा 15.400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.

दो सगे भाइयों समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले के भारत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वजीरपुर जेजे कॉलोनी निवासी मो. साबिर के पुत्र मो. साकिर, मो. आसिफ अली (दोनों सगे भाई) तथा मो. जोही के पुत्र मो. अली के रूप में हुई है.

गांजा, नकदी और मोबाइल हुए बरामद

तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से 15.400 किलोग्राम गांजा, 30,500 रुपये भारतीय मुद्रा तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. एसएसबी के अनुसार जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है.

भिट्ठा थाना को सौंपे गए आरोपी

एसएसबी ने जब्त गांजा, नकदी, मोबाइल और तीनों गिरफ्तार तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भिट्ठा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:पहली बार पटना पहुंचे सनी देओल, बोले- बिहार मेरे लिए खास, अब 'सम्राट अशोक' पर बनाना चाहता हूं फिल्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >