18.5 ग्राम स्मैक व देसी कट्टा के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार की देर शाम पूर्वी बागमती बांध रामपुर कंठ ढाला के पास से 30 पुड़िया स्मैक पाउडर एवं एक देसी कट्टा के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार की देर शाम पूर्वी बागमती बांध रामपुर कंठ ढाला के पास से 30 पुड़िया स्मैक पाउडर एवं एक देसी कट्टा के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के सोनाखान गांव निवासी हरिवंश सिंह के पुत्र राकेश सिंह, राकेश सिंह के पुत्र गोलू सिंह एवं पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मंझार गांव निवासी हरिशंकर शर्मा के पुत्र दिवाकर कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने इसकी पुष्टि की है. प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत तीनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >