भाजपा के डुमरा ग्रामीण पूर्वी मंडल में संगठन का हुआ विस्तार

भाजपा डुमरा ग्रामीण पूर्वी मंडल के अध्यक्ष नवीन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडल स्थित बछारपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन का विस्तार किया गया.

सीतामढ़ी. भाजपा डुमरा ग्रामीण पूर्वी मंडल के अध्यक्ष नवीन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडल स्थित बछारपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन का विस्तार किया गया. अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी व जिला के उपाध्यक्ष दीपलाल बघेला, पूर्व महामंत्री अरुण गोप, जिला महामंत्री दिनकर पंडित, मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र साह, मुख्यालय प्रभारी रामनरेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सरोज सिंह व पूर्व उपाध्यक्ष रामप्रवेश साह आदि शामिल हुए. संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष के रूप में किशोरी दास, शशि शेखर सिंह, छोटन सिंह, निखिल मिश्रा, संगीता भूषण, राजकुमार साह, महामंत्री रणधीर पांडेय व विजय साह के नामों की घोषणा की. वहीं, विक्रम कुमार, जीवछी देवी, बबलू साह, पारस शाह, रूपेश कुमार व पिंकी कुमारी को मंत्री एवं संजय पांडेय को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया. वहीं, ललिता देवी को महिला मोर्चा, रमन कुमार को युवा मोर्चा, दीपक कुमार को ओबीसी मोर्चा, सुनील ठाकुर को किसान मोर्चा, राजू पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा व मो रियाज को अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया. अमरनाथ शर्मा को व्यवसायिक प्रकोष्ठ, सत्यनारायण सिंह को पंचायती राज प्रकोष्ठ, रुदल मुखिया को मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ, देव शंकर पासवान को महादलित प्रकोष्ठ, नमो एवं सरल एप प्रभारी सुनील कुमार, मन की बात कार्यक्रम का प्रभारी माधव कुमार को बनाया गया. आइटी सेल का अमन कुशवाहा एवं सोशल मीडिया का प्रभारी आदित्य कुशवाहा को बनाया गया. वहीं, राजीव चौधरी को आजमगढ़, अंकित कुमार को लगमा, आनंद कुमार को मुरादपुर, कुमार पंकज प्रसून को रसलपुर, शिवाजी सिंह को भूपभैरो, कमलेश कुमार को परोहा, सुनील कुमार गुप्ता को भासर मच्छहां दक्षिणी, कैलश साह को भासर मच्छहां उत्तरी, सरोज यादव को मिश्रौलिया व सुजीत सिंह को कुम्हरा विशनपुर पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >