चोरी की बाइक के साथ आरोपी को पुलिस के हवाले किया

थाना क्षेत्र के नोचा गांव निवासी किशोरी चौधरी के पुत्र इंदर कुमार का बाइक नंबर बीआर 30 एके- 1938 रविवार की शाम उनके दरवाजे से गायब हो गयी.

बेला. थाना क्षेत्र के नोचा गांव निवासी किशोरी चौधरी के पुत्र इंदर कुमार का बाइक नंबर बीआर 30 एके- 1938 रविवार की शाम उनके दरवाजे से गायब हो गयी. खोजबीन में क्रम पता चला कि ग्रामीण स्व किशुन मंडल के पुत्र गगन मंडल द्वारा बाइक चोरी की गई है. उसे पकड़ कर पूछताछ करने पर बताया गया कि हनुमान नगर निवासी उनके एक रिश्तेदार के यहां बाइक रखी हुई है. उसके साथ वहां जाकर बाइक बरामद होने के बाद पीड़ित व उनके परिजनों ने चोरी की बाइक के साथ गगन मंडल को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पीड़ित इंदल कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >