फार्मेसी की छात्रा गले में फंदा डाल की खुदकुशी

भारत-नेपाल सीमावर्ती रौतहट जिला के माधव नारायण नगरपालिका अंतर्गत गजेंद्र नारायण स्मृति अस्पताल के हॉस्टल में रहकर अध्ययनरत छात्रा ने बाथरूम में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

बैरगनिया/रौतहट. भारत-नेपाल सीमावर्ती रौतहट जिला के माधव नारायण नगरपालिका अंतर्गत गजेंद्र नारायण स्मृति अस्पताल के हॉस्टल में रहकर अध्ययनरत छात्रा ने बाथरूम में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. रौतहट डीएसपी दीपक कुमार राय ने बताया कि मृतका की पहचान नेपाल के बारा जिला अंतर्गत विश्रामपुर गांव निवासी सुमन कुमारी(18 वर्ष) के रूप में की गयी है. वह डिप्लोमा फार्मेसी के प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी. डीएसपी ने बताया कि मौत मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जाएगी. परिजनों को खबर देने के साथ ही शव को गौर प्रादेशिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >