एसपी ने डायल-112 की टीम को किया ब्रीफ, त्वरित रिस्पॉन्स और संवेदनशील व्यवहार पर दिया जोर

सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने डायल-112 की टीम को ब्रीफिंग दी। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया।

फोटो-1 पुलिस केंद्र में डायल-112 में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ब्रीफिंग करते एसपी अमित रंजन. प्रतिनिधि सीतामढ़ी. पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में मंगलवार को डायल-112 में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग की गई. इसकी अध्यक्षता एसपी अमित रंजन ने की. बैठक में डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई. एसपी ने आपातकालीन सूचना मिलने पर त्वरित रिस्पॉन्स देने, निर्धारित समय में घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखा जाए. रिस्पॉन्स टाइम में निरंतर सुधार लाने, अनुशासन, सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने को कहा गया. एसपी ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करते हुए आमजन को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया. बैठक में डायल-112 के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >