सीतामढ़ी के सोनबरसा से वीरेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट
Sitamarhi News: सोनबरसा में एसएसबी 51वीं बटालियन नरकटिया बीओपी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है.
एसएसबी ने सीमा पर चलाया अभियान
रविवार की देर शाम एसएसबी जवानों ने पिलर संख्या 322/28 स्थित लालबंदी गांव के समीप सघन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही संदिग्ध बाइकों को रोकने का प्रयास किया गया.
तीन बाइक पर लदी थी शराब की खेप
जवानों को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. तलाशी लेने पर तीन बाइकों से 1150 बोतल नेपाली देशी शौफी शराब बरामद हुई.
बरामद शराब की कुल मात्रा 345 लीटर बताई गई है.
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर
कंपनी कमांडर राहुल सिंह ढाका ने बताया कि जब्त की गई शराब और बाइक को उत्पाद विभाग सीतामढ़ी को सौंप दिया गया है.
जब्त बाइकों में हीरो ग्लैमर और होंडा शाइन शामिल हैं. सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
