57 हजार से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए राहत, जीवन प्रमाणीकरण की तारीख बढ़ी, 14 अगस्त तक मिलेगा मौका

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए अच्छी खबर है. जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. लंबित पेंशनधारियों के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Sitamarhi News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए राहत की खबर है. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है. लंबित पेंशनधारियों के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर जीवन प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं.

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार, जिले में अब भी 57,511 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है.

3.19 लाख से अधिक लाभुकों का सत्यापन पूरा

निदेशालय के निर्देश के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 से कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, जिले की छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 3,19,496 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 57,511 लाभुकों का सत्यापन अभी बाकी है.

डीएम ने पंचायत और नगर स्तर पर शिविर लगाने के दिए निर्देश

डीएम रिची पांडेय ने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों, नगर आयोजकों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को पंचायत एवं नगर स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लंबित लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

साथ ही सभी एसडीओ और प्रखंडों के वरीय अधिकारियों को इसकी नियमित निगरानी करने को कहा गया है.

बायोमेट्रिक नहीं होने पर होगा भौतिक सत्यापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन पेंशनधारियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण संभव नहीं हो पा रहा है, उनका भौतिक सत्यापन कर जीवन प्रमाणीकरण कराया जाएगा.

इसके अलावा जिन लाभुकों का आधार नंबर अभी ई-लाभार्थी पोर्टल पर दर्ज नहीं है, उनका आधार अपडेट कर प्रमाणीकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

मृत लाभुकों के नाम भी हटाए जा रहे

जीवन प्रमाणीकरण के साथ-साथ मृत पेंशनधारियों की पहचान कर उनके नाम ई-लाभार्थी पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है.

प्रशासन के अनुसार 22 दिसंबर 2025 से 22 जुलाई 2026 तक सत्यापन के दौरान 12,472 लाभुक मृत पाए गए हैं.

31,758 लाभुकों की आधार सीडिंग अभी बाकी

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 से एनएसएपी पेंशन योजनाओं का संचालन एसएनए-स्पर्श मॉड्यूल के माध्यम से किया जा रहा है.

इसके लिए बैंक खाते की आधार सीडिंग अनिवार्य है. जिले में अभी 31,758 पेंशनधारियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं. अप्रैल से आधार ब्रिज पेमेंट प्रणाली लागू होने के कारण ऐसे लाभुकों को पेंशन भुगतान में परेशानी आ रही है.

योजनावार पेंशनधारियों की संख्या

योजनालाभुक
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना2,16,860
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन12,012
बिहार राज्य निशक्तता पेंशन12,756
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन7,653
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन7,419
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन103

प्रखंडवार लंबित जीवन प्रमाणीकरण

प्रखंडलंबित लाभुक
डुमरा7,513
रुन्नीसैदपुर6,400
बाजपट्टी5,786
सोनबरसा5,711
परिहार5,600
रीगा4,194
बथनाहा3,557
सुरसंड3,521
बोखरा2,656
नानपुर2,329
बैरगनिया1,995
मेजरगंज1,972
सुप्पी1,884
पुपरी1,858
परसौनी1,304
चोरौत891
बेलसंड340

प्रशासन ने सभी पात्र पेंशनधारियों से अपील की है कि वे 14 अगस्त से पहले पंचायत या नगर स्तर पर आयोजित विशेष शिविर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपना जीवन प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >